किस तरह चुटकियों में बनाये एक ज़बरदस्त प्रेजेंटेशन सिर्फ 5 मिनटों में (+आईडिया शीघ्र एंव टिप्स )
Hindi (हिंदी) translation by Shubham Sharma (you can also view the original English article)
अगर आपको कम समय में देनी हो एक प्रभावशाली प्रेजेंटेशन जो कि आपके दर्शको के दिलो-दिमाग में छा जाये |
वो भी तब, जब आपको बहुत ही कम समय मिला हो अपनी प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए | लेकिन कुछ आसान तरीके अपनाकर आप इस समस्या का हल तुरंत निकाल सकते है |
अगर आप मानते है कि एक बड़ी प्रेजेंटेशन के मुकाबले कम समय की प्रेजेंटेशन को तैयार करना ज्यादा आसान है तो आप बिलकुल सही सोच रहे है | ये सच है की एक छोटी प्रेजेंटेशन को तैयार करने में समय की बचत होती है मगर इसको तैयार करना भी कुछ कम चुनौतीपूर्ण नहीं है |



अपने दर्शको और मेजबान का ध्यान आकर्षित करने के लिए ये ज़रूरी है कि आपकी प्रेजेंटेशन सार्थक और लुभावनी हो लेकिन आपको अपनी समयावधि का भी ध्यान रखना है जिससे दर्शको में अरुचि ना पैदा हो जाये|
एक 5 मिनट की प्रेजेंनटेशन के लिए आपको अपने विषयों का चुनाव सोच समझकर करना चाहिए | बहुत जटिल और उबाऊ विषय दर्शको का ध्यान भटका सकते है |
इस टुटोरिअल में हम दिखायेंगे कि किस तरह कुछ ज़रूरी टिप्स और आइडियाज की मदद से आपकी छोटी सी प्रेजेंटेशन भी काबिले-तारीफ़ बन सकती है | हमारा केंद्र बिंदु रहेगा 5 मिनटों की समयाविधि वाली प्रेजेंटेशन पर लेकिन हम आपको अधिक समय वाली प्रेजेंनटेशन की जानकारी भी देंगे |
तो आईये ! सीखे किस तरह एक बेहतरीन प्रेजेंटेशन को बनाने के लिए सही विषयों का चुनाव हो जो आपके दर्शको पर आपकी पकड़ ढीली ना पड़ने दे साथ ही आप दिए गए समय का पूरा लाभ उठा सके |
मदद चाहिए? ग्रेट प्रस्तुतियाँ बनाने पर हमारे ईबुक डाउनलोड करें (फ्री)
इस टुटोरिअल में हम आपको कुछ और काम की बाते भी बताएँगे | डाउनलोड करे हमारी फ्री ई बुक : द कमपिलिट गाईड टू मेकिंग ग्रेट प्रेजेंटेशन, जिसमे आप पायेंगे वो सारी जानकारी जो आपको प्रेजेंटेशन लिखने, डिजाईन करने और अंत में दर्शको तक पहुचाने में मदद करेगी. इसके बारे में और अधिक जानने के लिए तुरंत ही डाउनलोड कीजिये |



तो आईये! शुरू करते है आज का टुटोरिअल :
चरण 1. आपने दर्शको के बारे में जानिये |
सिर्फ 5 मिनटों के सिमित समय में ये बहुत ज़रूरी है कि आप वही बाते दर्शको के सामने रखे जो पहले से ही उनकी जानकारी में ना हो | केवल उन्ही विषयों पर अपना ध्यान केन्द्रित करे जो आपके दर्शको की समझ और रुचियों के अनुसार हो |
अपने दर्शको के बारे में अधिक से अधिक जानकारी एकत्रित करे जिससे आपको उन तक अपनी बाते पहुचाने में आसानी हो | दर्शको का ध्यान अपनी ओर खींचना बहुत आवश्यक है | एक आसान तरीका ये है कि अपने मेजबान या जिस आर्गेनाइजेशन ने आपको आमंत्रित किया है आप उनकी मदद से अपने दर्शको के बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते है |
अब जबकि आप अपने दर्शको के बारे में पर्याप्त जानकारी ले चुके है तो अब सही विषय का भी चुनाव कर लिया जाए |
चरण 2.चुने सही विषय |
छोटी प्रेजेंटेशन के लिए किस तरह के विषय लिये जाए इस बात का ध्यान रखना बहुत ज़रूरी है | कई विषय इतने जटिल होते है कि उनका चुनाव प्रेजेंटेशन के लिए बिलकुल भी उपयुक्त नहीं होता |
कुछ महत्वपूर्ण पॉइंट्स को ध्यान में रखकर प्रेजेंटेशन के लिए सही और सटीक विषय का चुनाव किया जा सकता है |
- विषय ऐसा चुने जिससे आप भली-भांति परिचित हो | इससे आपके समय और उर्जा दोनों की बचत होगी |
- इसे सरल रखें | ऐसे विषयों से बचे जो जिन्हें समझाने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास की ज़रुरत पड़े | अगर आप किसी जटिल विषय पर बात कर रहे तो उसे साधारण और सरल बिन्दुओ के माध्यम से प्रस्तुत करे |
- एक या दो मुख्य बिन्दुओ पर केन्द्रित रहे | साथ ही इस बात का भी ध्यान रखे कि आपके सब-पॉइंट्स कम से कम हो |चूँकि आपके पास समय सीमा निर्धारित है तो किसी भी सब- पॉइंट्स के विस्तार में ना जाये |
- अपने दर्शको की रूचि का ख्याल रखे | इस बारे में सिर्फ इतना समझ लीजिये कि जितना अधिक आप दर्शको के करीब होंगे उतने ही प्रभावी तरीके आपकी बाते दर्शको की समझ में आएगी |
अब अपना ड्राफ्ट तैयार करे :
एक बार आपका ड्राफ्ट बनकर तैयार हो जाये फिर उस पर विचार कीजिये आप उसे कैसा रूप देना चाहते है ?
चरण 3.एक प्रोफेशनल प्रेजेंटेशन टेम्पलेट की सहायता लीजिये |
छोटी ही सही मगर आपकी प्रेजेंटेशन आकर्षक लगनी चाहिए | उपयुक्त टेम्पलेट का इस्तेमाल करके आप अपना समय बचा सकते है |
टेम्पलेट का इस्तेमाल ना केवल आपकी प्रेजेंटेशन को शानदार बना देता है बल्कि इससे समय और पैसे दोनों की बचत होती है जो आप प्रेस्फ़्फ़ेसिओनल डिज़ाइनर की महँगी सेवाओ पर खर्च करते है या फिर खुद ही अपना पेम्पलेट डिजाईन करने में समय की बर्बादी करते है | पेम्पलेट प्रेजेंटेशन तैयार करने के लिए आपको सिर्फ इतना ही करना है कि अपने प्रेजेंटेशन से सम्बंधित सारी जानकारियों को इमेजेज के साथ पेम्पलेट में सही जगहों पर लगाना है | उन स्लाइड्स को हटा दें जिनकी आपको ज़रुरत नहीं है |
एन्वाटो’स ग्राफ़िकरीवर या एन्वाटो एलेमेंट्स पर आपको मिलेंगे एक से बढकर एक अनगिनत प्रोफेशनल टेम्पलेट्स |
एक प्रोफेशनल टेम्पलेट किस तरह आपकी प्रेजेंटेशन में चार चाँद लगा सकता है इसकी एक झलक आप देख सकते है सिम्पलीसिटी पॉवरपॉइंट टेम्पलेट इन रेड फ्रॉम ग्राफिकरीवर, में :
.jpg)
.jpg)
.jpg)
इस्तेमाल में बेहद आसान इन पॉवर पॉइंट टेम्पलेट्स को बनाने में बहुत की बातो का ध्यान रखा गया है | पंद्रह अलग-अलग रंगों के साथ आपको मिलती है अनगिनत स्लाइडस की लेआउट्स | अगर आप चाहे तो एनिमेटेड या नॉन- एनिमेटेड में से किसी भी टेम्पलेट का चुनाव कर सकते है |
इस क्युरेटेड आर्टिकल में आप पायंगे और भी अधिक रोचक प्रोफेशनल माइक्रोसॉफ्ट पॉवर पॉइंट टेम्पलेट्स |
चरण 4 : एक दमदार शुरुवात से अपने दर्शको का ध्यान आकर्षित करे
चूँकि आपकी प्रेजेंटेशन का समय बहुत छोटा सा है तो ज़रूरी है कि आप इसे अधिक से अधिक आकर्षक बनाये | संभव है आपको किसी विडियो या एनीमेशन को दिखाने का भी समय ना मिले| इतने कम समय में किसी साउंडट्रैक का इस्तेमाल करने की भी गुंजाइश नहीं है |
वह ठीक है। आपके दर्शकों का ध्यान खींचने के अन्य तरीके हैं ये त्वरित ध्यान धारक छोटे प्रस्तुतियों के लिए महान हैं:
- कहानी कहने का तरीका
- अपने दर्शको की राय जाने
- कुछ चौंकाने वाले आकंडे सामने रखे
- दर्शको को जो बाँध के रखे ऐसा चित्र प्रस्तुत करे
चाहे आपकी प्रेजेंटेशन छोटी ही क्यों ना हो, उसे इस तरह आयोजित तरीके से पेश करे कि सबसे पहले ज़रूरी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हो सके | एक सुनियोजित तरीके से तैयार की गयी प्रस्तुति में कई महत्वपूर्ण पक्षों पर आप अपने विचार रख पाने में सफल हो पायेंगे भले ही :
- आपके पास समय कम हो
- आपके दर्शको का रुझान कुछ कम हो गया है
अंत में जब आप अपनी प्रेजेंटेशन का सार समझाने जाए, लेकिन जब तक आप अगले स्टेप को नहीं अपना लेंगे आपकी प्रेजेंटेशन पूर्ण रूप से तैयार नहीं मानी जायेगी |
स्टेप 5. अभ्यास करते रहिये
एक छोटी प्रेजेंटेशन को प्रस्तुत करने के लिए समय की पाबन्दी और अभ्यास दोनों ही ज़रूरी है | जितना अधिक आप इसके लिए अभ्यासरत रहेंगे उतना ही आप समय का समुचित उपयोग कर पायेंगे |
निरंतर अभ्यास आपकी प्रस्तुति में निखार ला सकता है | खुद को हर संभव सयंत बनाये रखे | अपने कमज़ोर पहलूओं पर विचार करके उन्हें दूर करने का प्रयास कीजिये | बहुत से वक्ता श्रोताओ से पहले किसी अन्य के सामने प्रस्तुति देकर अपने आत्मविश्वास में वृधि करते है |



सहज रूप से कंठस्थ करके प्रस्तुत की गयी प्रेजेंटेशन दर्शको पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहती है बजाय इसके कि आप रटे हुए शब्दों का प्रयोग करे (जो कि अस्वाभाविक और अप्रभावी लगती है )
पूरी तरह आश्वस्त होने के बाद ही आप अपनी प्रेजेंटेशन की समय सीमा को निर्धारित करे इसके लिए आप अपने मित्रो या सहकर्मियों की सहायता ले सकते है | आप चाहे तो किसी रेकोडिंग मशीन या इलेक्ट्रॉनिक टाइमर की मदद भी ले सकते है |
यदि आपकी प्रेजेंटेशन 5 मिनट के तय समय से कुछ अधिक समय ले रही है तो जो तथ्य आपको अनावश्यक लगते है उन्हें हटा दे | अपनी प्रस्तुति को लेकर सतर्क रहे | अधिकांश वक्ता प्रस्तुति देते समय अपनी सामान्य गति से अधिक तेज़ी से बोलने लगते है |
यदि किसी कारणवश आपने अपनी प्रेजेंटेशन 5 मिनट से कम समय में पूरी कर ली है तो विचलित ना हो, आप किसी छोटे पॉइंट को इसमें जोड सकते है या फिर प्रेजेंटेशन का सार दर्शको को समझा सकते है |
अंत में आप पूरी तरह तैयार है अपनी 5 मिनट की प्रेजेंटेशन देने के लिए परन्तु
कुछ और भी ऐसी बाते है जिनपर पर ध्यान देने ज़रूरी है |
अपनी प्रेजेंटेशन की समय सीमा तय करे |
समय की पाबन्दी वाली प्रेजेंटेशन को तैयार करते समय अक्सर एक प्रश्न उठता है “ एक x मिनट लम्बी प्रेजेंटेशन के लिए कितनी पॉवर पॉइंट स्लाइड्स का उपयोग किया जाए” ?
इसका उत्तर है ...निर्भर करता है | प्रयोग की जाने वाली स्लाइड्स की संख्या, प्रेजेंटेशन की विविधता पर निर्भर करती है |
इस बात का ध्यान रहे कि सारी स्लाइड्स को एक ही तरीके से तैयार करना संभव नहीं है | आप कितने विस्तार से अपने विषय की जानकारी देते है ये निर्भर करता है आपके चुने गए विषय की जटिलता पर | अन्य स्लाइड्स जैसे कि चित्र आदि को अधिक विस्तार देने की ज़रुरत नहीं पड़ती | इसके अतिरिक्त प्रत्येक वक्ता की अपनी एक गति होती है प्रस्तुति देने की | कुछ वक्ता सिमित गति से बोलते हुए अपनी बात दर्शको के सम्मुख रखते है परन्तु कुछ वक्ता तीव्र गति से अपनी प्रस्तुति देते है जिसके लिए उन्हें अधिक स्लाइड्स की आवश्यकता होती है |
इन सब विविधताओ के कारण ही ये ज़रूरी हो जाता है कि आप अपनी प्रेजेंटेशन के लिए समय का ख़ास ध्यान रखे |



ध्यान रहे कि आत्मविश्वास की कमी आपके सामान्य रूप से बोलने की गति को तीव्र कर सकती है | जितना हो सके स्वाभाविक रूप से बोलने की कोशिश करे | पॉइंट्स के बीच में अल्प विराम ले |
आवश्यकता से अधिक स्लाइड्स का प्रयोग करना, प्रेजेंटेशन तैयार करते समय की जाने वाली सबसे साधारण भूल है | अधिक स्लाइड्स के प्रयोग से आपको कुछ इस तरह की परेशानिया आ सकती है :
- एक वक्ता के रूप में इतनी सारी स्लाइड्स को याद रख पाना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है | संभव है कि आपको अपनी प्रेजेंटेशन को पढकर सुनाना पड़े |
- बहुत सारे मटिरियल को याद रख पाना आपके दर्शको के लिए थोडा मुश्किल हो सकता है, हो सकता है इन सबके बीच मुख्य पॉइंट कहीं खो जाए |
- छोटी प्रेजेंटेशन की प्रस्तुति में अधिकांश समय की कमी एक बड़ी समस्या होती है |
एक छोटी प्रेजेंटेशन को बनाने के लिए कुल कितनी पॉवर पॉइंट स्लाइड्स का प्रयोग किया जाए, ये बताना थोडा मुश्किल होगा परन्तु मै यहाँ आपको कुछ ऐसी गाइडलाइन्स की जानकारी दूंगा जो वक्ताओं के काम आ सकती है | आप इन गाइडलाइन्स का प्रयोग करके अपनी प्रेजेंटेशन को बेहतर बना सकते है |
विभिन्न तरह की प्रेजेंटेशन के लिए स्लाइड गाइडलाइन्स
एक स्लाइड को तैयार करने में कितना समय दिया जाए, इस बात पर एक्सपर्ट्स भी एकमत नहीं है | और ये ध्यान रखने योग्य बात है कि आपकी प्रेजेंटेशन की सभी स्लाइड्स को बनने में एक समान समय नहीं लगेगा | बावजूद इस सबके आप कुछ टिप्स की मदद से जान सकते है की अपनी प्रेजेंटेशन के लिए आपको कुल कितनी स्लाइड्स का प्रयोग करना चाहिए |
सबसे पहले तो आप अपनी प्रेजेंटेशन दो प्रकार की स्लाइड्स के अनुसार बाँट ले :
- सिंपल। एक सिंपल स्लाइड्स को अधिक विस्तार में समझाने की ज़रुरत नहीं पड़ती | इस तरह की स्लाइड्स के उदाहरण है, टाइटल स्लाइड्स या चित्र स्लाइड्स जिन्हें देखकर ही स्लाइड्स के बारे में जानकारी मिल जाती है | जानकारों की राय के मुताबिक एक सिंपल टाइटल स्लाइड्स को 30 सेकेंड्स से अधिक समय नहीं लगना चाहिए |
- काम्प्लेक्स। इस तरह की स्लाइड्स को कुछ विस्तारपूर्वक समझाने की ज़रुरत पड सकती है | आप अपने दर्शको को क्या सन्देश देना चाहते है ये आपकी काम्प्लेक्स स्लाइड्स पर निर्भर करता है | जानकार मानते है कि इस तरह की अधिकांश स्लाइड्स 1 -3 मिनट के बीच का समय ले सकती है | जब आप अपनी हर स्लाइड्स को एक निर्धारित समय दे रहे है तो 3 मिनट से अधिक लम्बी स्लाइड्स को दो हिस्सों में बाँट लेना उचित रहेगा |
अभ्यास के दौरान ही इस बात पर ध्यान दे कि हर एक स्लाइड्स की प्रस्तुति में आप कितना समय लेंगे | यदि आपको प्रेजेंटेशन का अनुभव है तो ये बात आप बेहतर जानते होंगे | यदि प्रेजेंटेशन प्रस्तुत करने का ये आपका पहला मौका है तो हर एक स्लाइड्स का समय अभ्यास दौरान ही तय कर ले |
देखिये किस प्रकार से हर तरह की प्रेजेंटेशन को गाइडलाइन्स के अनुसार तैयार किया जा सकता है :
- 1-मिनट प्रेजेंटेशन। एक मुख्य विचार को ध्यान में रखे | सरल भाषा का प्रयोग करे | एक ही स्लाइड इस्तेमाल करे, आवश्यकता हो अधिक का प्रयोग कर सकते है प्ररन्तु उनकी संख्या दो से अधिक न हो | टाइटल स्लाइड में आपकी कम्पनी का नाम और प्रेजेंटेशन टाइटल सरल शब्दों में होना चाहिए | यदि आप चाहे तो टाइटल स्लाइड को प्रेजेंटेशन से पूर्व ही स्क्रीन पर दिखा सकते है | इसी दौरान आप जिस बारे में प्रेजेंटेशन देने जा रहे है, उस विषय की जानकारी दर्शको को दे सकते है | (15 सेकंड्स का समय ) आपकी दूसरी स्लाइड्स में बहुत आसान शब्दों में मुख्य पॉइंट की जानकरी समाहित होनी चाहिए (45 सेकेंड्स का समय ) क्योंकि ये बहुत कम समय है तो कोशश करे कि इसमें कोई सब पॉइंट या विस्तार से चर्चा ना हो |
- 3-मिनट प्रेजेंटेशन। इसमें भी आप एक या दो मुख्य बातो को प्राथमिकता दे | चाहे तो कुछ आसान और छोटे सब पॉइंट ले सकते है | प्रेजेंटेशन की शुरुवात अपनी कम्पनी के नाम वाली स्लाइड्स से करे (15 सेकंड्स ) यदि आपको लगता है की आपका विषय कुछ गंभीर है तो एक स्लाइड को आप 3 मिनट का समय अवश्य दे | 1 मिनट से कम समय वाले आसान विषयों के लिए आपको कुल 6 स्लाइड्स की आवश्यकता होगी |
- 5-मिनट प्रेजेंटेशन। इस तरह की कुछ अधिक लम्बी प्रेजेंटेशन को आप 4 प्रकार के बहुत ही आसान पॉइंट्स के साथ प्रस्तुत कर सकते है या फिर एक ही जटिल विषय को अनेक छोटे-छोटे सब पॉइंट्स के साथ दिखा सकते है | एक टाइटल स्लाइड तैयार करे (कम से कम 30 सेकंड्स का समय ) किसी हास्यपूर्ण या ध्यान आकर्षित करने वाले विचार से शुरुवात करे | कुछ अधिक गंभीर विषयों पर आपको 3 मिनट्स का समय देना पड सकता है और दो सब पॉइंट्स के लिए प्रत्येक सब पॉइंट पर आप 1 ½ मिनट का समय देंगे | और इस तरह आपकी चार स्लाइड्स बन जाएँगी | यदि आपके विषय बहुत सरल है तो 10 स्लाइड्स पर्याप्त रहेंगी |
- 15-मिनट प्रेजेंटेशन। इस तरह की अधिक समय वाली प्रेजेंटेशन के लिए करीब 7 मिनट की समयवधि के बाद कुछ मिनट का विराम दे | इस दौरान आप दर्शको को थोडा विश्राम दे, उनसे प्रश्न पूछे या पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे| विराम के बाद आपको फिर से एक बार दर्शको का ध्यान अपनी तरफ खीचने की आवश्यकता पड़ेगी जिसके लिए आप किसी छोटे विडियो और एनीमेशन का सहारा ले सकते है | अपने चुने गए विषय के अनुसार ही आपको 5 से 20 स्लाइड्स की आवश्यकता पड़ेगी |
- 30- मिनट्स या अधिक समय वाली प्रेजेंटेशन। आपके पास समय की कोई पाबन्दी नहीं है इसलिए आप जितनी चाहे उतनी जानकारी अपने दर्शको के सामने रख सकते है | इस हिसाब से आप और भी स्लाइड्स को प्रेजेंटेशन में जोड़ सकते है | एक लम्बी प्रेजेंटेशन का ये मतलब नहीं कि आपके दर्शक लम्बे समय तक एक ही जगह पर
बैठेने को मजबूर हो जाए | प्रेजेंटेशन के दौरान कब और कितना विश्राम लेना है, ये
पहले से तय कर ले | जानकारों का मानना है कि एक घंटे की प्रेजेंटेशन के दौरान कम
से कम एक बार बाथरूम ब्रेक अवश्य दे | ब्रेक ख़त्म होने के बाद फिर एक बार आपको अपने दर्शको का ध्यान वापस अपनी
प्रेजेंटेशन की तरफ खीचना पड़ेगा | अधिक समय तक चलने वाली प्रेजेंटेशन के दौरान
दर्शको के लिए अल्पाहार या भोजन का आयोजन करना आवश्यक रहेगा |
नोट : इस बात का ध्यान रखे कि ये आम गाइडलाइन्स है और हर स्तिथि में एक समानं लागू नहीं होती | आप प्रत्येक स्लाइड्स की प्रस्तुति में कितना समय लेंगे और किस तरह प्रस्तुत करेंगे ये पूर्णतया आपकी दर्शको पर पकड़ और दिए गए समय पर निर्भर करता है |
जब तक आप अपनी स्पीच को समय सीमा में रखना नहीं सीखेंगे, आप इन गाइडलाइन्स पर पूरी तरह से अमल नहीं कर पायेंगे | सिर्फ अभ्यास के बाद ही आप ये जान सकते है कि अपनी प्रेजेंटेशन में कितनी स्लाइड्स जोडनी या कम करनी है | या फिर, यदि आप एक ही स्लाइड पर बहुत समय दे रहे है तो आपको अपनी प्रस्तुतीकरण की सामग्री कुछ कम करनी पड़ सकती है |
प्रेजेंटेशन के कुछ उदाहरण
नीचे आप पाएंगे कुछ ऐसी स्लाइड्स जिन्हें मैंने ग्राफ़िक रीवर से सिम्प्लिसिटी पॉवरपॉइंट टेम्पलेट की सहायता से बनाया है | छोटी प्रेजेंटेशन को बनाने के लिए ख़ास तौर से इन स्लाइड्स का प्रयोग कर सकते है |
अनुभव के आधार पर मेरा मानना है कि इस प्रेजेंटेशन को बनाने में आपको 2 मिनट का समय लग सकता है | आपके लिए पेश है पहली स्लाइड् जिसके लिए मेरा टाइटल है :
.jpg)
.jpg)
.jpg)
इस स्लाइड को प्रस्तुत करने के लिए प्रेसेंटर को सिर्फ अपना नाम, प्रेजेंटेशन
का टाइटल और अपनी कम्पनी का नाम बताना पड़ेगा | ध्यान रहे कि प्रेसेंटर द्वारा कही हर बात स्लाइड में मौजूद नहीं है | इस
टाइटल स्लाइड की प्रस्तुति में मुझे 15 सेकंड्स का समय लगा था आपका अनुभव भिन्न हो
सकता है |
यहाँ आप पाएंगी अगली स्लाइड :
.jpg)
.jpg)
.jpg)
ये स्लाइड मुख्यत कम्पनी के बारे में दर्शको को जानकारी देती है | मै फिर से आपको याद दिलाना चाहता हूँ कि हर एक बात जो मै कहने जा रहा हूँ वो सब आपको स्लाइड में नहीं मिलेगा |
30 सेकंड्स की स्लाइड का एक और दूसरा उदाहरण :
.jpg)
.jpg)
.jpg)
इस छोटी प्रेजेंटेशन की आखिरी स्लाइड थोड़ी जटिल है, परन्तु फिर भी इसकी प्रस्तुति में मुझे केवल 45 सेकंड्स का समय लगा |
.jpg)
.jpg)
.jpg)
अपनी प्रेजेंटेशन में लचीलापन लाये |
अधिकतर प्रोफेशनल्स को एक ही प्रेजेंटेशन में कुछ बदलाव लाकर बार-बार प्रस्तुत करना पड़ता है | उदाहरण के लिए, सेल्स प्रोफेशनल एक ही प्रेजेंटेशन को छोटी और बड़ी दो प्रकार से तैयार करते है |
यदि आप भी कुछ इस तरह की प्रेजेंटेशन तैयार कर रहे है तो ऊपर दिए गए पॉइंट्स को ध्यान में रखिये | सर्वप्रथम लम्बी प्रेजेंटेशन को तैयार करके सेव कर लीजिये, अब इसमें कुछ एडिट करने के बाद उसे छोटी प्रेजेंटेशन के रूप में दुबारा सेव कर लीजिये | याद रहे कि ये ही आपकी प्रेजेंटेशन का असली सार होगा | एहतियात रखे, कही आप अपनी असली प्रेजेंटेशन को ओवरराईट न करे |
कई बार के अभ्यास के बाद ये सब आपके लिए एकदम आसान हो जाएगा |
मेकिंग ग्रेट प्रेजेंटेशन की हमारी इ-बुक को डाउनलोड करे (फ्री पीडीऍफ़)
हमारी इस टुटोरिअल के बाबत हमारे पास एकदम उपयुक्त कॉम्प्लीमेंट है जो आपको सम्पूर्ण प्रेजेंटेशन प्रोसेस की जानकारी देगा | सीखिए, एक विशेषज्ञ की तरह अपनी प्रेजेंटेशन को लिखना, डिजाईन करना और दमदार तरीके से प्रस्तुत करना |
हमारी न्यू ई-बुक डाउनलोड करे: द कम्पिलीट गाइड टू मेकिंग ग्रेट प्रेजेंटेशन | जिसे आप टुट्स+बिज़नस न्यूज़लैटर के सब्सक्रिप्शन के साथ फ्री पा सकते है |



अब आप तैयार है 5 मिनट की एक ज़बरदस्त प्रेजेंटेशन के लिए |
यदि आपके पास उपयुक्त जानकारी है तो आप किसी भी तरह की प्रभावशाली स्लाइड प्रेजेंटेशन तैयार कर सकते है | उचित प्लानिग के अनुसार स्लाइड्स की संख्या का सही चुनाव करके आप 5 मिनट में ही एक झटपट प्रेजेंटेशन दे सकते है |
याद रखे, किसी भी छोटी प्रेजेंटेशन से पहले अपने दर्शको की रूचि अच्छी तरह जान ले | इस बात का भी पूरा ख्याल रखे कि प्रेजेंटेशन के लिए चुना गया विषय सरल और आसानी से समझने लायक हो |
आखिर में सबसे ज़रूरी बात, प्रेजेंटेशन देने से पहले खूब अभ्यास करते रहे | प्रस्तुतिकरण की समय सीमा का ज्ञान आपकी प्रेजेंटेशन में लगने वाले समय का निर्धारण करेगा | हमेशा ध्यान रहे कि असली प्रेजेंटेशन के दौरान आप कभी भी अपनी प्रस्तुतीकरण की गति बड़ा सकते है तो हमेशा इस लक्ष्य तक पहुचने की कोशिश करे |
अब जब आपके पास पर्याप्त जानकारी है तो आप तैयार है अब अपनी 5 मिनट की प्रेजेंटेशन के लिए | गुड लक !